{"_id":"59b6e5354f1c1be67f8b60e0","slug":"191505158453-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में वनस्थली के छात्रों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में वनस्थली के छात्रों का जलवा
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित समारोह में गाजियाबाद में हुई प्रथम ओपन स्टेट स्पोर्ट्स मीट में पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन और प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं मेें भी भाग लेना चाहिए। युवा खेलों के माध्यम से आसानी से सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकता है। प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया नौ व 10 सितंबर को मोदीनगर गाजियाबाद में प्रथम ओपन स्टेट स्पोर्ट्स मीट चली, इसमें स्कूल की छात्रा सुरभि अग्रवाल ने बैडमिंटन अंडर -17 वर्ग में स्वर्ण पदक, शुभम तोमर ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीता। विद्यालय की वॉलीबाल टीम ने कांस्य पदक जीता। इस टीम में अर्पित, मनीष, रूद्रांश, आशीष, रूपेश, अनुराग, आर्यन, मनजीत, हार्दिक, निगम, राहुल और हिमांशु रहे। इसके अलावा स्पोर्ट्स मीट में छात्र शगुन, अभिषेक, प्रशांत, अक्षय, निखिल, श्लोक, दिव्यांश, हर्ष, शितांशु, संभव, उदित, सत्यम, कुलदीप ने प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया।
उधर, बरवाला एकेडमी की टीम ने ओपन प्रथम स्टेट स्पोर्ट्स मीट में अंडर-16 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल जीता। इस टीम में मोनू, निखिल, सागर, शिवम, आकाश, विनीत, अंकित, हर्ष, संदीप, रवि, निखिल रहे। विजेता टीम के सदस्यों का गांव पहुंचने पर स्वागत किया । इसमें उपेंद्र प्रधान, हरिप्रकाश, कोच संजीव तोमर, रितेश तोमर, यशपाल, सतेंद्र, मुनेश, लोकेश, विनोद, पुष्पेंद्र, कपिल आदि रहे।