{"_id":"5995eed04f1c1b06228b4797","slug":"191502998224-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर किसानों ने एसडीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर किसानों ने एसडीएम को घेरा
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर किसानों ने एसडीएम को घेरा
बड़ौत (बागपत)। किसान अधिकार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में समस्याओं को लेकर एसडीम का घेराव किया और कहा यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा यदि किसान के एक से अधिक भिन्न-भिन्न बैंकों में खाते हैं तो सभी खातों का एक-एक लाख का ऋण माफ किया जाए, लघु और सीमांत किसान को सीमा को हटाकर सभी किसानों की कर्ज माफी हो, जो किसान ऋण माफी योजना से वंचित हैं तो उन्हें तीन प्रतिशत की दर से ऋण दिया जाए। चौगामा नहर परियोजना का विस्तारीकरण करें, देवबंद लिंक नहर से 30 प्रतिशत पानी छोड़ा जाए, गन्ने का भुगतान ब्याज के साथ कराया जाए, गांव में आठ घंटे पावर और 16 घंटे घरेलू बिजली दी जाए। ज्ञापन लेकर एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने अधिकारियों को समस्याओं को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसमें चौबीसा चौधरी सुभाष, चौधरी अलबेल सिंह, राज कुमार, नरेश डायरेक्टर, अली हसन, शराफत अली, बलजोर आर्य आदि रहे।