फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली कसबें के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

छपरौली कसबें के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
छपरौली कसबें के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
छपरौली के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
छपरौली कस्बे के काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
राम रहीम सेवा दल के विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन कर डीएम को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि नगर पंचायत छपरौली में विद्युत वितरण खंड के कार्यालय पर बिलों की समस्याओं का समाधान एवं बिल जमा कराए जाए। बिजली विभाग द्वारा मीटर में रोकी गई रीडिंग पर ब्याज न लिया जाएं। उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली विभाग द्वारा गलत रिपोर्ट वापिस ली जाए। किसानों के नलकूप पर सरकार द्वारा जो ऋण बढ़ाया गया है उसे वापिस लिया जाए आदि मांगें प्रमुख थी। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में कुलदीप कुमार, हरबीर, साकिर पठान, सहेंद्र, हलीम, दीपक, नीरज, सुरेंद्र, यशवीर आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed