फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सात घंटे तक बिजलीघर पर धरना देकर मांगा मुआवजा

सात घंटे तक बिजलीघर पर धरना देकर मांगा मुआवजा

Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे तक बिजलीघर पर धरना देकर मांगा मुआवजा
पिलाना (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के लाइनमैन की मौत के बाद हबीबपुर नंगला गांव के लोगों के बीच नाराजगी है। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सात घंटे तक सिंघावली अहीर बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना किया। डीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मृतक के परिजनों को पांच लाख के मुआवजे की संस्तुति की जाएगी। तब ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
हबीबपुर नंगला गांव का भूपेंद्र (35) सिंघावली अहीर बिजलीघर पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत था। 21 जुलाई को सिंघावली अहीर गांव के पेट्रोल पंप के निकट लाइन ठीक करते वक्त वह झुलस गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बुधवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे लाइनमैन के परिवारजन और अन्य ग्रामीण सिंघावली अहीर बिजलीघर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। बालैनी और सिंघावली अहीर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें। डीएम भवानी सिंह खंगारौत तक मामला पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को कलक्ट्रेट बुलाकर बातचीत की। डीएम ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह पांच लाख रुपये की सहायता की संस्तुति करेंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और धरना खत्म किया। ग्रामीणों का कहना था कि निगम की लापरवाही से हादसा हुआ है। सुरेश कुमार, कमालू, राकेश, रामदास, मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, सतीश सिंह, जोधा, रामफल सिंह मौजूद रहे। उधर, पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


बीमा नहीं कराने वाले ठेकेदार पर करें कार्रवाई
सपा नेता डॉ कुलदीप उज्ज्वल का कहना है कि संविदा की शर्तें हैं कि ठेकेदार अपने संविदा लाइनमैनों का बीमा कराएगा, लेकिन अधिकतर लाइनमैन का बीमा नहीं हुआ है। भूपेंद्र के मामले में भी ऐसा ही हुआ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर कहा कि प्रकरण की जांच होनी चाहिए। मृतक की पत्नी को पेंशन मिले और बीमे की राशि भी ठेकेदार से वसूली जानी चाहिए। ऐसे ठेकेदारों के टेंडर निरस्त होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर बैठी महिलाएं, मांगा इंसाफ
सिंघावली अहीर बिजलीघर पर हबीबपुर की महिलाएं भी पहुंच गई। महिलाओं का कहना था कि परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी विद्युत निगम की है। काम करते वक्त लाइन पर हादसा हुआ है। मुआवजा राशि के अलावा अन्य सहायता भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed