{"_id":"5978ee8f4f1c1bac438b47cf","slug":"191501097615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण को लेकर निकाली रैली
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षालय बड़का रोड पर बुधवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्हेें ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा. पुष्पेंद्र तोमर और नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने संयुक्त रूप से किया। डा. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि आज लोग अपनी निजी स्वार्थ के चलते पेड़ों का अंधाधुंध कटान कर रहे हैं, जो मनुष्य और प्रकृति दोनों के लिए बहुत खतरनाक है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इसके उपरांत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण मेें समाप्त हुई, जहां र दर्जनों पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। संचालन नगर समन्वयक प्रभारी संदीप तोमर ने किया। इस अवसर पर मुकेश जांगड़, प्रहलाद, यशवंत, डीके, विपिन कुमार का सहयोग रहा।