फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बार अध्यक्ष पद के लिए दो व महामंत्री के तीन पर्चे भरे

बार अध्यक्ष पद के लिए दो व महामंत्री के तीन पर्चे भरे

Fri, 16 Jun 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बार अध्यक्ष पद के लिए दो व महामंत्री के तीन पर्चे भरे
बागपत। जिला बार एसोसिएशन का 24 जून को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। बार के अध्यक्ष पद के लिए दो और महामंत्री पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने पर्चे भरे। इसके साथ कचहरी में चुनाव हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विजयपाल सिंह तोमर ने बताया बार के चुनाव की दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कृष्णपाल और लोकेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह तोमर और राजकुमार तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुमारी अंजू, उज्जवल शर्मा और मुकेश कुमार, महामंत्री पद के लिए अजित सिंह, अतुल प्रशांत और प्रदर्शन कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष के लिए संजय शर्मा और सत्येंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री पद के लिए सलीम खान और सुधीर कुमार, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद के लिए गुलफाम और शौकीन, संयुक्त मंत्री (सामाजिक) के पद लिए मनोज कुमार और सतेंद्र कुमार, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अशोक कुमार ने नामांकन किया। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य के लिए अमित कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सिरवाल और रामकिशन सहरावत, कनिष्ठ सदस्य के लिए अश्वनी कुमार, खलील अहमद, शोकेंद्र सिंह और सरिता पंवार ने पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी ने दो सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट नरेंद्र पाल शर्मा और सुभाष चंद्र त्यागी को बनाया।
विज्ञापन

बार के विभिन्न पदों के नामांकन पत्र भरने के बाद संबंधित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया। इसके साथ ही 24 जून को होने वाले मतदान को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी हल चल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed