{"_id":"593ee2691126f481588b4605","slug":"191497293417-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप ठाकुर बनाए गए रालोद जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप ठाकुर बनाए गए रालोद जिलाध्यक्ष
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदीप ठाकुर बनाए गए रालोद जिलाध्यक्ष
बागपत। विधानसभा चुनाव के बाद भंग की गई कार्यकारिणी में रालोद ने फिर से ताजपोशी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदीप ठाकुर को जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले ठाकुर प्रदीप सिंह को पिछले वर्ष नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन चुनाव में हार के बाद रालोद हाईकमान ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी। उन्होंने बताया कि फिर से उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रालोद में उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह एक बार सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। उधर, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राठी ने कहा कि संगठन को फिर से खड़ा किया जाएगा। रालोद किसानों की हितैषी पार्टी है, किसानों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। किसान ताकत को एकजुट कर लोकसभा चुनाव से पहले फिर से वापसी की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाकर खड़ा किया जाएगा।