{"_id":"643ef3c10e795833b409c3d7","slug":"19-councilors-including-one-president-nominated-187-bought-leaflets-baghpat-news-c-28-1-bag1001-521-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक अध्यक्ष समेत 19 सभासदों ने किए नामांकन, 187 ने पर्चे खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक अध्यक्ष समेत 19 सभासदों ने किए नामांकन, 187 ने पर्चे खरीदे
Wed, 19 Apr 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रालोद प्रत्याशी रजनी धामा ने नामांकन पत्र जमा किया, जबकि 19 सभासद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके अलावा मंगलवार को दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 49, जबकि सभासद पदों के लिए 138 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 42, जबकि सभासद पदों के लिए 256 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। उधर, तीनों तहसीलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। उधर डीएम राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तीनों तहसीलों में निरीक्षण किया।
- नगर पालिका बागपत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद पद के लिए 31 नामांकन पत्र बिके।
- नगर पालिका बड़ौत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन पांच नामांकन पत्र की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए 39 नामांकन पत्र खरीदे गए।
- नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए 18 नामांकन पत्र खरीदे गए।
- नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन 13 नामांकन पत्र बिके, जबकि सभासद पद के लिए 14 नामांकन पत्र बिके।
- नगर पंचायत अमीनगर सराय : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए 14 नामांकन पत्र बिके।
- नगर पंचायत टीकरी : अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए छह नामांकन पत्र बिके।
- नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन एक भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई, जबकि सभासद पदों के लिए एक नामांकन पत्र खरीदा गया।
- नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन दो नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदे गए।
- नगर पंचायत रटौल : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आठ जबकि सभासद पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।