फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पीएम की गाजियाबाद रैली की तैयारी से जुटें कार्यकर्ता - विधायक

पीएम की गाजियाबाद रैली की तैयारी से जुटें कार्यकर्ता - विधायक

Thu, 07 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
पीएम की गाजियाबाद रैली की तैयारी से जुटें कार्यकर्ता - विधायक
बागपत। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आठ मार्च को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारी पर विचार किया। सेक्टर प्रवासी और सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी बनाए। इसमें छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने कहा कि आचार संहिता लगने से पहले यह अंतिम रैली हो सकती है। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सूरजपाल, मीडिया प्रभारी राजीव तोमर, नीरज शर्मा, जयकरण, प्रदीप ठाकुर, कुल प्रकाश तोमर, सरिता चौधरी, सतेंद्र पंवार, सोनिया, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, अनिल चौहान, मोहन वेदी, धर्मेंद्र चेयरमैन, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम मोदी की रैली की तैयारी पर मंथन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजियाबाद में होने वाली रैली के लिए जिले में अलग-अलग जगह कार्यकर्ताओं ने तैयारी की। जिला पंचायत परिसर में जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष ने मीटिंग ली। रटौल गांव के शिव मंदिर में भाजपा के खेकड़ा देहात मंडल की बैठक हुई। आठ मार्च को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री की होने वाली रैली में 13 सेक्टरों से 50 बसे ले जाने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, नीरज शर्मा, सूरजपाल, विपिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, अंकुर सैनी, रामनिवास सैनी, प्रमोद, मोहित, सुनील, राजेंद्र त्यागी, मोहित, विपिन महेश्वरी, सुंदर त्यागी, मांगेराम, सतेंद्र सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की रैली में जाएंगे योजना से लाभान्वित किसान
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों की आए में बढ़ाने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र कृषकों को प्रधानमंत्री की रैली में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed