फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस घेरे में सुनील राठी सीजेएम कोर्ट में पेश

पुलिस घेरे में सुनील राठी सीजेएम कोर्ट में पेश

Tue, 27 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस घेरे में सुनील राठी सीजेएम कोर्ट में पेश
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में कुख्यात बदमाश सुनील राठी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। बजरंगी हत्याकांड की फाइल ट्रायल कोर्ट के लिए प्रेषित की। कचहरी परिसर पुलिस छावनी बनी रही। पेेशी के बाद पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई।
विज्ञापन

जिला कारागार में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने हत्या की। इस मामले में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह व डिप्टी जेलर समेत पांच लोगों को सस्पेंड किया। पुलिस ने जेल में गटर से पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए । जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी, पूर्व विधायक धनंजय सहित पांच लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी । पुलिस ने उनकी तहरीर पर भी जांच में शामिल किया। पुलिस एक माह पूर्व सुनील राठी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसमें सुनील राठी को ही आरोपी बनाया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे भारी सुरक्षा के बीच कुख्यात सुनील राठी को तिहाड़ जेल दिल्ली से पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर आई। कचहरी परिवार पुलिस छावनी बना रहा। पुलिस घेरे के बीच राठी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। बजरंगी हत्याकांड की फाइल ट्रायल कोर्ट के लिए प्रेषित हो गई है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि सुनील राठी को बजरंगी हत्याकांड में कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद पुलिस उसे तिहाड़ जेल वापस ले गई।
विज्ञापन


आखिर कहां गई पिस्टल
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में अभी भी कई सवार अनसुलझे है। कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने गटर से जो पिस्टल बरामद कराई , उससे बजरंगी की हत्या नहीं हुई। जांच में पिस्टल से गोली न चलने का खुलासा हो चुका है। आखिर बजरंगी को किस पिस्टल से गोली मारी और वह किसके पास है, इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई बिंदुओं पर अभी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed