{"_id":"5bfafcbfbdec2241d2001603","slug":"181543175359-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की टीम ने यूपी टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की टीम ने यूपी टीम को हराया
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड मेें संचालित विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को दिल्ली व यूपी की टीम के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला। इसमें दिल्ली की टीम ने यूपी को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम की। विजेता टीम को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मैच का उद्घाटन कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, निर्देशिका मीनाक्षी पंवार, संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से किया। संचालक अंकित पंवार ने कहा कि समय पर सुविधा न मिलने के कारण बागपत जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश के खिलाड़ी दम तोड़ रहे हैं, जबकि विदेशों में खिलाड़ियों को समय पर सुविधा मिलती है और वे खेलों मेें अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित दस ओवर में 152 रन बनाएं। इसमें कैप्टन बंटी ने 90, हिमांशु ने 23 रन का योगदान दिया। यूपी की टीम ने आकाश ने तीन, दीपक ने दो व अमित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम मात्र 72 रन पर ही सिमट गई। इसमें आदित्य ने 38, सुमित ने 20 व राहुल ने 10 रन का योगदान दिया। दिल्ली की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 4, नवीन ने तीन व आकाश ने 2 विकेट लिएं। स्कोरर नितेश व रेफरी मनीष रहे। विजेता टीम को डायरेक्टर मानवी मदान, मदर टेरेसा एकेडमी के डायरेक्टर रूपेश राणा, सविता राणा व अंकित पंवार ने सम्मानित किया।