{"_id":"5bedd57fbdec22696c1d2a1f","slug":"181542313343-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस न आने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस न आने पर यात्रियों का हंगामा
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बृहस्पतिवार शाम को छपरौली से टांडा के लिए बस न मिलने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा निजी बस संचालन नियमित नहीं होता तो आंदोलन शुरू कर देंगे। यात्रियों ने बताया कि मेरठ टांडा सड़क मार्ग पर चलने वाली निजी बसें कई बार शाम के समय टांडा से आठ किमी पहले छपरौली में ही रोक दी जाती है, इससे सैकड़ों यात्री परेशान होते हैं। हलाकान यात्री मजबूरन डग्गामार वाहन का सहारा लेते हैं जो मनमाना किराया तो वसूलते ही है। इस दौरान राहुल अंकुर नवीन बिट्टू, जगत सिंह, महेंद्र, सलीम, सतेंद्र, सुखपाल, राजेंद्र, संजय, नीरज, राजीव ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन