{"_id":"5bedd38abdec2269c043817b","slug":"181542312842-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नवंबर से शुरू होंगे शुभ मुहुर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नवंबर से शुरू होंगे शुभ मुहुर्त
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि 19 नवंबर को देव उठनी एकादशी है। तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। उन्होंने बताया कि व्रत करने से दुख, दरिद्रता, कष्ट रोग से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि देव उठनी एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है। इस दिन शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार 11, 12 और 13 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है। इस दिन की हुई शादी पूरी तरह सफल रहेगी। देव उठनी एकादशी में विवाह इस लिए किए जाते हैं, क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह, भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। व्रत करने से दुख, दरिद्रता, कष्ट, रोगों से मुक्ति मिलती है। मोक्ष की प्राप्ति तो होती है मनोकामना भी सिद्ध हो जाती है। इस दिन मादक पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एकादशी पर बाबा जानकी दास मदिर में तुलसी विवाह का भव्य आयोजन होगा।