{"_id":"5bb9123a867a5568577f1394","slug":"181538855482-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो की समीक्षा की, रैकिंग में सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो की समीक्षा की, रैकिंग में सुधार के निर्देश
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण कराया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जन सुविधाओं का लाभ पात्र एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
डीएम ने निर्देश दिए सभी अधिकारी सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभाग अपनी रैकिंग में सुधार लाए। गन्ना विभाग समय सीमा के अंदर गन्ने का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे। कृषि विभाग किसानों को सब्सिडी युक्त उपकरण एवं खाद् व बीज उपलब्ध कराए। राज्य पोषण मिशन के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड, कुपोषण मुक्त गांव का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ खराब हैंडपंपों को ठीक कराएंगे। ग्राम पंचायत वार हैंडपंप की आख्या भी उपलब्ध कराई जाए। स्कूलों के खराब शौचालयों को सही कराएंगे। पीएम आवास योजना, अधिशासी अभियंता, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा की। वहीं सीडीओ पीसी जायसवाल ने विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के देरी से दफ्तर पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।