फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खतरे के निशान पर बह रही यमुना

खतरे के निशान पर बह रही यमुना

Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खतरे के निशान पर बह रही यमुना
बागपत। बारिश थमने के बाद भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। जिले में यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। हथिनी कुंड बैराज से 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में स्थिति कंट्रोल में है। किसी भी गांव में खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई है। गाजियाबाद के पचारा गांव में खतरे का निशान 209.11 मीटर पर है, जबकि सोमवार को जिले में यमुना 210.35 मीटर के जलस्तर पर बह रही है। इससे जिले के जागोस और कोताना गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कई गांव में किसानों की फसलों जलमग्न हैं। खेकड़ा क्षेत्र स्थित सुभानपुर गांव में फार्म हाउस पानी में डूब गया है। यमुना में डूबी फसलों को देखकर किसान मायूस हैं। इससे पशुओं के सामने चारे का संकट गहरा गया है। यमुना में बाढ़ को देखकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। कटान वाले स्थानों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी जा रही है। शहर का यमुना घाट तक पानी आने के कारण पिकनिक स्थल बना हुआ है। सैकड़ों लोग यमुना का पानी देखने पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखकर यमुना घाट पुलिस बल तैनात किया। वहीं गोताखोरों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हिंडन का जल स्तर बढ़ा, फसलें र्हुइं जलमग्न
बागपत। यमुना के साथ-साथ हिंडन का भी जल स्तर बढ गया है। इससे निकटवती क्षेत्रों में किसानों की फसलों में पानी भर गया है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। यहां भी बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थी। विभिन्न गांवों में बाढ़ चौकियां बनाई गई है। जिसको अलर्ट जारी किया। किसानों से भी अपील की जा रही है बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में नहा रहे युवकों को खदैड़ा
बागपत। लोगों की यमुना देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। कुछ बच्चों यहां पर नहा रहे थे। अनहोनी घटना को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने युवकों को वहां से खदैड़ा। पक्का घाट के निकट गोताखोर भी तैनात कर दिए।


किसानों की खेतों में हुआ कटान
बागपत। यमुना में पानी के तेज बहाव के कारण खेतों में कटान शुरू हो गया है। जिससे हजारों हेक्टेयर भूमि में यमुना में चली गई है। इससे किसानों को लाखों रुपये को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed