{"_id":"5b5e16f34f1c1bb24b8b5b12","slug":"181532892915-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की नीतियों का घर घर प्रचार करने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की नीतियों का घर घर प्रचार करने पर बल दिया
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों का घर प्रचार करने पर बल दिया।
रविवार को रजिस्ट्री दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए। यहां पर ध्वज वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और ध्वज गीत के साथ शुरू किया। इस मौके पर प्रदेश संगठक अनिल देव त्यागी ने सेवादल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन मंत्र देकर इस कार्यक्रम की महत्व और वर्तमान हालात में आवश्यकता समझाई। उन्होंने के कहा कि आरएसएस के लोग राष्ट्रीय झंडे को सलामी नहीं देते, बल्कि भगवा ध्वज की वंदना करते हैं। पूरे देश में भय का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे कानून बनाकर आम लोगों की जेब पर डाका डाला है। आपात काल जैसी स्थिति बनाने वालों से सेवादल को लड़ना है। कहा कि कहा दो रंग के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। हमारी टोपी सफेद और उनकी काली है। सफेद शांति का और काला रंग अशांति का प्रतीक है।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री शक्ति सिंह एडवोकेट को ध्वज वाहक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने झंडा फहराया। इस मौके पर सत्यपाल सिंह पथौलिया, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष वकील अहमद, पीसी सदस्य देवेंद्र चौहान, डॉ. हाशिम अब्बासी, भगवती देवी, रहीसा बेगम, नईमा खान, सरफराज एडवोकेट, नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, नईम एडवोकेट, अकरम अब्बासी आदि मौजूद रहे।