{"_id":"5b4f98744f1c1b42748b58df","slug":"181531943028-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानदारों से नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानदारों से नोकझोंक, हंगामा
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सख्ती करते हुए दुकानें बंद कराईं और पांच दुकानों के चालान काटे। उधर एसडीएम ने कहा कि ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर लिया गया है जो दुकान बंद करने में आना-कानी करते हैं। उनके खिलाफ आगामी साप्ताहिक बंदी के दौरान बुधवार को एफआईआर कराने के साथ-साथ दुकान पर सील भी लगाई जाएगी।
श्रम प्रर्वतन अधिकारी पूनम बत्रा ने बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकानें खुली होने पर सख्ती बरती। कई स्थानों पर उनकी दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकांश दुकानदार दुकान बंद करने में मजबूर हुए। बुधवार को पूरे दिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुकानें बंद करने के लिए घूमती रहीं। उन्होंने पांच दुकानदारों के चालान किए और कई को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में साप्ताहिक बंदी पर बाजार बंद कराए जाएंगे। उधर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुछ दुकानदारों को चिह्नित किया गया है जो दुकानें बंद कराने में आनाकानी करते हैं। आगामी साप्ताहिक बंदी के दौरान वे स्वयं बाजार मेें निकलेंगे। यदि उनकी दुकान खुली मिली तो उनके खिलाफ एफआईआर ही नहीं दुकानें पर सील भी लगाई जाएगी।