{"_id":"5b217a264f1c1ba66e8b7d46","slug":"181528920614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने लिए पानी के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने लिए पानी के सैंपल
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव में स्वच्छ जल विषय के अंतर्गत अमेरिकी छात्र-छात्राओं ने सरकारी टंकी, हैंडपंप एवं घरेलू सबमर्सिबल पंप सेट के पानी के सैंपल लिए, जिससे जल की गुणवत्ता का पता लगाया जा सके।
एस्रो, हम्बोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया अमेरिका एवं लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एस्रो के संजय राणा एवं अमेरिकी प्रोफेसर लॉनी ग्राफमेन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव के सरकारी जल वितरण व्यवस्था को देखा और पानी के नमूने लिए। संजय राणा ने बताया कि अगर जल में किसी भी प्रकार का विकार है तो उस के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उक्त तीनों संस्थाएं समस्या का समाधान भी लोगों की सहायता से निकालने का प्रयास करेंगे। प्रो. लॉनी ग्राफमेन ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इन सैंपलों का परिणाम एक हफ्ते में आ जाएगा। उसके बाद स्थानीय लोगों के साथ बैठ कर उनके परामर्श और छात्रों की तकनीक से इन समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान राजीव कुमार, ओमपाल सिंह, स्नेहा राणा, शिवम, हरेंद्र कुमार, सोफिया, आरुषि, हेली, कैन, आर्शिया, आकांक्षा, किम्बर्ली, हिमानी, अक्षय शर्मा, ज्योति छिल्लर, प्रिया छिल्लर, राजा, विवेक कुमार, हेमन्त, यश का सहयोग रहा।