{"_id":"5b2024e74f1c1bfd6e8b76ba","slug":"181528833255-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे में निर्धारित पानी नहीं छोड़ा तो किसान करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे में निर्धारित पानी नहीं छोड़ा तो किसान करेंगे आंदोलन
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। खंद्रावली रजबाहे में पानी न आने से किसान त्रस्त है। बैठक कर चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र पानी नहीं छोड़ा तो वे धरना और प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी है। भाकियू इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। किसानों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। खंद्रावली रजबाहे की सफाई व पानी को छोड़ने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ वार्ता कर ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। रजबाहे में सिंचाई के लिए न तो पानी है और ना ही सफाई है। इसके कारण किसानों की फसल की सिंचाई न हो पाने से फसल सूख रही है। इस रजबाहे के लिए 250 क्यूसेक पानी निर्धारित है, लेकिन थोड़ा ही पानी छपरौली क्षेत्र में पहुंचा है जो किसानों के साथ मजाक है। प्रदेश में केंद्र सरकार किसानों की दुश्मन है, इससे किसान हलाकान है। किसानों ने कहा शीघ्र पानी नहीं छोड़ा तो वे धरना व प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, इसकी पूरी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी। मीटिंग में राजपाल, रामपाल, सुभाष, नरेंद्र, हरपाल, राजीव, राजवीर, बबलू आदि रहे।