{"_id":"5ad4fbd54f1c1b63098b4d60","slug":"181523907541-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों की राजनीति का शिकार हुआ है कश्यप समाज : बीरबल कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों की राजनीति का शिकार हुआ है कश्यप समाज : बीरबल कश्यप
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अखिल भारतीय कश्यप, निषाद, तुरेहा, मल्लाह महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरबल कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को राजनीतिक पार्टियों ने छला है। पहले बसपा, फिर सपा और बाद में भाजपा ने छलने का काम किया है।
बड़ौत रोड स्थित सीमा चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाज वोटों की संख्या में सब पर भारी है, लेकिन समाज के पिछड़ने का कारण सही मार्गदर्शन और प्रतिनिधित्व का न होना है। आरक्षण के नाम पर सपा ने चुनावी दाव फेंका था, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। बसपा का भी यह ही हाल रहा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने और शिक्षित बनने का आह्वान किया। कैराना उपचुनाव में कश्यप समाज निर्णायक रहेगा। भाजपा को समाज की अनदेखी का खामियाजा भाजपा को फूलपुर और गोरखपुर का उपचुनाव गंवाकर पड़ा। इसमें वेद कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, लोकेंद्र हेवा, संजीव कश्यप, शिवकुमार, प्रमोद कश्यप मौजूद रहे।