{"_id":"5ad4fbd24f1c1ba6018b4ec2","slug":"181523907538-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में 1.25 से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में 1.25 से होंगे विकास कार्य
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
खंड विकास मुख्यालय बिनौली में सोमवार को बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 25 लाख के 40 प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम प्रवीण कुमार ने विभिन्न संक्रामक रोगों के कारण और निवारण, साफ़ सफाई रखने तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने अपील की।
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष बाला ने आंगनबाड़ी केंद्रों, एडीओ कृषि संजय कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने कहा कि क्षेत्र का विकास कराना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने सभी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों से भी विकास में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, सर्व शिक्षा, जलनिगम, कृषि, कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की जानकारी दी। बैठक में खंड विकास अधिकारी वेदप्रकाश द्विवेदी ने भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संचालन सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र मलिक ने किया। इसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रवीण तोमर ने की।