{"_id":"5ad4faf94f1c1b3a0b8b4d5f","slug":"181523907321-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में हुए विकास कार्यो की जांच करेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रटौल में हुए विकास कार्यो की जांच करेंगे अफसर
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रटौल गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम और सीडीओ से ग्रामीणों ने की। सीडीओ चांदनी सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच टीम का गठन किया। इसमें परियोजना निदेशक, बीडीओ खेकड़ा और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता की टीम का गठन किया । जो गांवों में जाकर विकास कार्यों की सत्यता की जांच करेगी।
12 बीघा गेहूं की और पांच बीघा ईख जली
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी। रामनगर गांव में दो किसानों की संदिग्ध परिस्थितियों में 12 बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसमें एडवोकेट रामावतार शर्मा की सात बीघा और लक्ष्मीनारायण दीक्षित की पांच बीघा गेहूं की फसल जली है। सूचना के घंटों बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक फसल जल चुकी थी। प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उधर पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम वर्मा के खेत में हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी से पांच बीघा ईख की फसल जल गई। उन्होंने विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की है।