फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु

फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
फजलपुर मेले में उमड़े श्रद्धालु
बिनौली (बागपत)। चैत्र नवरात्र उपलक्ष्य में फजलपुर सुंदरनगर के मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर परिसर में चल रहे मेले के दूसरे दिन रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

मेले के दूसरे और अंतिम दिन क्षेत्र से बिनौली, बरनावा, सिरसलगढ़, गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, तेड़ा, तेड़ा, तितरोदा, धनोरा सिल्वरनगर, फतेहपुर पूठी, जौहड़ी, बिजवाड़ा, जिवाना गुलियांन, रंछाड, सिरसली आदि गांवों और अन्य क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रालियों और निजी वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां भगवती के चरणों में प्रसाद चढ़ाया। इसके साथ ही मन्नतें मांगी। इसके बाद उन्होंने मेले में लगी दुकानों से खरीददारी की। लोगों ने मेले में झूलों के साथ ही अन्य खेलों और करतबों का लुत्फ उठाया। मेले में शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा के निर्देशन में पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed