{"_id":"5ab6aa0d4f1c1bec3f8b4cb6","slug":"181521920525-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कान्हड़ देवी मंदिर पर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया और दुकानों से खेल-खिलौने खरीदे।
कान्हड़ देवी मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार की सुबह पांच बजे से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई । पुलिस ने श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर व्यवस्था बनाई। श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। दुकानों से खेल-खिलौने खरीदे। मेले में बागपत जनपद के अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली जनपदों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मेले में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई । मेले से 500 मीटर दूर ही वाहनों को रोक दिया । श्रद्धालु मंदिर तक पैदल पहुंचे। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मेले को शांतिपूर्वक कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ व दाहा में वाहनों को रोका गया।
वाहनों का रूट डायवर्ट किया
दोघट। कान्हड़ देवी मंदिर पर मेले को देखकर पुलिस ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया। पुसार से वाहनों को बरनावा मार्ग होते हुए दाहा की तरफ भेजा। दाहा से बरनावा मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया । बसों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालु कई-कई किलोमीटर तक पैदल चलकर मेले में पहुंचे।
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर की पिटाई
दोघट। कान्हड़ देवी मंदिर मेला परिसर में मनचलों ने युवतियों और महिलाओं से जमकर छेड़छाड़ की। कई जगह युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर मनचलों की पिटाई भी की गई। उधर, दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मेले में कोई छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं हुई है। किसी ने मेला परिसर चौकी पर शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।