{"_id":"59b83d274f1c1be27f8b65ff","slug":"181505246503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का निरीक्षण, लखनऊ में निकलेगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का निरीक्षण, लखनऊ में निकलेगा रिजल्ट
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत लखनऊ से आई टीम ने दो दिन तक जिला अस्पताल की साफ-सफाई परखी। टीम इसका लेखा जोखा तैयार करके ले गई है। इसका रिजल्ट दो अक्तूबर को लखनऊ में घोषित होगा।
लखनऊ की टीम जिला अस्पताल में सोमवार को पहुंची। टीम के सदस्य डॉ. प्रीति मदान, डॉ. बीपीएस कल्याणी और मिस्टर मंजीत ने शाम तक े निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह से ही टीम अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों का उपचार करने का तरीका देख रही थी। स्टाफ से उपकरणों के इस्तेमाल करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ दफ्तर में तैनात जिला सलाहकार डॉ. चेतन्य जैन ने बताया टीम ने दूसरे दिन अस्पताल कंपाउंड, ऑपरेशन रूम और फार्मेसिस्ट कक्ष का निरीक्षण किया। उसके बाद टीम यहां से रवाना हो गई। जैन के मुताबिक अस्पताल के निरीक्षण का रिजल्ट दो अक्टूबर को लखनऊ में घोषित किया जाएगा। यह निरीक्षण पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। साफ-सफाई में प्रथम स्थान पाने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।