{"_id":"59b6e5474f1c1be37f8b6226","slug":"181505158471-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के तीरंदाजों का सोनभद्र में जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के तीरंदाजों का सोनभद्र में जलवा
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। सेंट मैरी स्कूल रार्बट्स गंज, सोनभद्र में हुई स्कूल स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वेदवान आर्चरी एकेडमी, धनौरा के तीरंदाजों ने 16 मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। संघ के सदस्यों ने गांव में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया।
कोच सचिन वेदवान ने बताया 7 से 9 सितंबर तक चली स्टेट चैंपियनशिप में 11 मंडल के 300 तीरंदाजों ने भाग लिया। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाजों ने मेरठ मंडल की तरफ भाग लिया। चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने 16 मेडल पर कब्जा जमाया और साथ ही पांच खिलाड़ियों ने स्टेट टीम में जगह बनाई। सीनियर रिकर्व में अंकित राणा, सीनियर इंडियन राउंड में रोहित कुमार, जूनियर रिर्कव राउंड में रोहित राणा, जूनियर इंडियन राउंड में मोनू वेदवान और सब जूनियर रिर्कव में आर्यन राणा ने टीम में जगह बनाई और 16 मेडल जीतकर मंडल ओवर ऑल चैंपियन बना। बागपत तीरंदाज संघ के सचिव सुनील पंवार एडवोकेट ने विजेताओं के धनौरा गांव पहुंचने पर स्वागत किया । इस मौके पर अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, सुधीर, बबलू मौजूद रहे।