फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मना

शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मना

Wed, 06 Sep 2017 01:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मना
बिनौली (बागपत)। नगर के शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, इनमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वाली खेड़ा में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य ब्रजमोहन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसका शुभारंभ उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं मेरठ क्षेत्र के डॉ. लोकेश शर्मा और महंत बजरंग दास ने किया। ब्रह्मचारी मोहित, सुमित, आकाश, विकास, पारस, दीपक आदि ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की प्रस्तुत दी। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अर्जुन दास महाराज ने कहा ग्रामीण अंचल में संस्कृत पाठशालाएं खोलना एक मिसाल है। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य मोहनलाल शर्मा ने की। संचालन अमरेश शास्त्री ने किया। इसमें मंत प्रेमदास, भगवानदास, रामदास, अशोक, हरिदास, पुरुषोत्तम, अशोक, सुखवीर सिंह गठीना, ब्रजपाल शास्त्री, हरी सिंह, आचार्य विनोद शास्त्री, योगाचार्य अरविंद शास्त्री, श्योदान, ग्राम प्रधान दीपक, वीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओमवीर तोमर आदि रहे। उधर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, बुढेडा, इंटरमीडिएट कॉॅलेज, धनौरा सिल्वर नगर, पर्ल ग्लोबल एकेडमी, सुंदर नगर, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, जिवाना, जय पारस पब्लिक स्कूल, बिनौली, एमजेएम पब्लिक स्कूल, जिवाना में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed