{"_id":"5995ed284f1c1b342d8b45c6","slug":"181502997800-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लधवाड़ी गांव निवासी प्रवीन पुत्र अजब सिंह बृहस्पतिवार शाम बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के पास पहुंचा, तभी बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रवीन जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। उधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
करंट लगने से किशोर झुलसा
फोटो : 12
बागपत। सिरसली गांव के सुखपाल का कहना है कि उसका बेटा गौरव उर्फ बंटी (14) कक्षा 10वीं का छात्र है। गांव के तीन लोग गौरव को 29 जुलाई को बहला-फुसलाकर 500 रुपये का लालच देकर नैथला मोड़ पर अपने साथ ले आए। मना करने के बाद भी गौरव को बिजली के खंभे पर तार खिंचवाने के लिए चढ़ा दिया। इस दौरान करंट लगने से झुलस गया। आरोपी उसको दिल्ली अस्पताल में छोड़कर आ गए। हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को घटना की कोतवाली पुलिस से शिकायत की।