फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेगा कॉल सेंटर से साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच बजेगी घंटी

मेगा कॉल सेंटर से साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच बजेगी घंटी

Fri, 28 Jul 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मेगा कॉल सेंटर से साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच बजेगी घंटी
बागपत। लखनऊ में बने मेगा कॉल सेंटर से अब प्रधान और फील्ड में कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बात करने का समय निर्धारित हो गया है। सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच कॉल की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं इसके लिए लखनऊ में मेगा कॉल सेंटर बनाया था। जहां से प्रधान और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारियां ली जा सके। इसके लिए सभी डीएम और सीएमओ को निर्देशित किया जा चुका है। शासन स्तर से अब कॉल करने का समय निर्धारित किया। कॉल सेंटर से साढ़े नौ बजे से 11 बजे के बीच में प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम से बात कर उनको योजनाओं के बारे में जानकारी ली जा सकती है। राज्य पोषण मिशन के महानिदेशक वित्त सुघांशु त्रिपाठी ने प्रदेश के सभी डीएम और सीडीओ को भेजे पत्र में कहा कि वह अपने सभी कर्मियों और प्रधानों को सूचित कर दें कि उनसे सुबह साढ़े नौ बजे से ग्यारह बजे तक मेगा कॉल सेंटर से आने वाले कॉल को रीसीव करके उनसे बात करें और जो भी वह प्रश्न पूछे उनका तुरंत जवाब दें ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed