{"_id":"5978ee844f1c1b78528b461b","slug":"181501097604-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने के विरोधा में कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने के विरोधा में कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार को कॉलेज परिसर में धरना दिया। बाद मेें कॉलेज प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त कर दिया।
बुधवार को काफी संख्या में कर्मचारी शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद फैय्याज के नेतृत्व मेें कॉलेज परिसर मेें एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि मई और जून माह का वेतन न मिलने से उन्हेें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। वेतन न मिलने के कारण एक तरफ बच्चों के स्कूलों मेेें दाखिले नहीं हो पा रहे हैं, वहीं परिवार का खर्च चला पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य डा. यशवीर सिंह तोमर ने उन्हें जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं, कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त कर दिया। धरना पर सतेंद्रपाल सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।