{"_id":"5978ed764f1c1b78528b4604","slug":"181501097334-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज पर ट्रेनें व बसें में खचाखच रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज पर ट्रेनें व बसें में खचाखच रही भीड़
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हरियाली तीज पर्व पर बुधवार को ट्रेनों और बसों में खचाखच भीड़ रही। इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ा। उधर, मुख्य मार्गों से बसें गायब रहने पर यात्रियों ने आक्रोश जताया।
हरियाली तीज को देखते हुए हालांकि लोग सुबह ही गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से निकल लिए थे, लेकिन सुबह से ही ट्रेनों और बसों भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों यही हाल था। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले बसों मेें भी भारी भीड़ रही। बड़ौत-बुढाना, बड़ौत-छपरौली सहित अन्य मुख्य मार्गों पर बसों की सेवा कम होने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों के अभाव के चलते कई मार्गों पर लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों को भूसे की तरफ वाहनों मेें भरा गया। कुछ को वाहनों के ऊपर बैठा दिया गया, तो किसी को वाहनों के पीछे लटका दिया गया। आवागमन को लेकर पूरे दिन मारामारी की स्थिति बनी रही। स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना का कहना है कि हरियाली तीज को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई गई थी।