{"_id":"595400094f1c1b015f8b479b","slug":"181498677257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी व तूफान से टूटे विद्युत तार व पोल, दर्जनों गांव की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी व तूफान से टूटे विद्युत तार व पोल, दर्जनों गांव की सप्लाई ठप
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से टूटे तार और पोल, कई गांव की सप्लाई ठप
बड़ौत (बागपत)। ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार की सुबह आई तेज आंधी के कारण विद्युत पोल और तार टूटकर गिर गए। इससे कई गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बार-बार शिकायत करने के बाद भी तार और पोल ठीक न करने पर आक्रोशित लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया। अधिशासी अभियंता के न मिलने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
पिछले कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से जहां लोगों को बुधवार की सुबह आई बारिश से राहत मिली, वहीं बारिश के साथ आई तेज आंधी से कई गांवों की विद्युत लाइन और पोल टूटकर जमीन पर जा गिरे। इससे विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लोग बार-बार विद्युत पोल और लाइनों को ठीक कराने के लिए निगम के कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस समस्या को लेकर बुधवार को बड़ौली गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले 15 दिन से खेतों में लगा पोल और लाइन टूटी है, कई बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। पोल और लाइन टूटने से करीबन 25 नलकूप ठप हैं, इस कारण लोग फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता अजय कुमार केे न मिलने पर ग्रामीण चेतावनी देकर लौट गए। इनमें अशोक, प्रदीप, राज कुमार, धर्मेंद्र, अमरपाल, हरेंद्र, सुखवीर, प्रेमपाल, अजित, सुरेंद्र, नेत्रपाल आदि रहे। दूसरी तरफ एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा जल्द ही कर्मचारियों को भेजकर लाइन ठीक करा दी जाएगी।