फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम ने पकड़ा 88 किलो सिंथेटिक मावा, कराया नष्ट

एसडीएम ने पकड़ा 88 किलो सिंथेटिक मावा, कराया नष्ट

Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने पकड़ा 88 किलो सिंथेटिक मावा, कराया नष्ट
एसडीएम ने 88 किलो मिलावटी मावा पकड़ा
विज्ञापन


बागपत। सिल्वरनगर धनौरा गांव में एसडीएम ने टीम के साथ मावा भट्ठी पर छापा मारा। टीम ने मौके से 88 किलो सिंथेटिक मावा पकड़ा। टीम ने बरामद मावे को नष्ट करवाया। खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया आरोपी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में कार्रवाई होगी।

सिल्वरनगर धनौरा गांव में पिछले काफी समय से एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव को भट्ठी पर नकली मावा बनाने की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम टीम के साथ शनिवार को सिल्वरनगर धनौरा गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव में सलीम पुत्र बशीर की मावा भट्ठी की जांच कर मावा की प्राथमिक जांच कराई। इसमें मावा मिलावटी निकला। भट्ठी से 88 किलो मावा बरामद किया, इसको नष्ट करवाया। एसडीएम ने खाद्य विभाग को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मिलावटी मावा पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नकली खाद्य वस्तुओं को क्षेत्र में नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed