{"_id":"5938560d4f1c1b92038b45ba","slug":"181496864269-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीले मैदान पर फिसले अभ्यार्थी, हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीले मैदान पर फिसले अभ्यार्थी, हुए चोटिल
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रही दिल्ली पुलिस की भर्ती में बुधवार का दिन अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल भरा रहा, क्योंकि, बारिश के बीच भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस कारण गीले मैदान पर अभ्यर्थी फिसल-फिसल पड़े। कई अभ्यर्थी तो गिरकर मामूली रूप से चोटिल भी हो गए।
जेवी वैदिक डिग्री कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से दिल्ली पुलिस की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को जहां अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी के बीच दौड़ना पड़ा था, वहीं बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच ही फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को दौड़ना पड़ा। इस दौरान दर्जनों अभ्यर्थी मैदान गीला होने के कारण फिसलकर चोटिल भी हो गए। उन्हें फिजिकल टेस्ट के बाद प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल मेें ले जाया गया। एसीपी अशोक त्यागी ने बताया कि पहले ही कई दिनों तक बारिश के चलते भर्ती रद कर दी गई थी। अब भर्ती प्रक्रिया में देरी नहीं होगी। जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश मिले हैं।