फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   18 assistant teachers got appointment letters

18 सहायक अध्यापकों मिले नियुक्ति पत्र

Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
18 assistant teachers got appointment letters
नवनियुक्त शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी व शिक्षक - फोटो : BAGHPAT
विधायक केपी मलिक व योगेश धामा और डीएम राजकमल यादव ने प्रदान किए पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में 18 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कलक्ट्रेट सभागार में विधायक केपी मलिक व योगेश धामा और डीएम राजकमल यादव ने चयनित नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि इस भर्ती में बागपत जिले को 98 सहायक अध्यापक मिले थे। पूर्व के दो चरणों में 77 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे। जबकि शेष 21 रिक्त पदों के सापेक्ष 18 सहायक अध्यापकों ने काउंसिलिंग कराई थी। वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्य को समाज और राष्ट्र के लिए ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य मिशन रोजगार है। युवाओं के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। इस दौरान कोविड से संक्रमित शिक्षक राजेश सिंह पंवार की मृत्यु होने पर उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी को मृतक आश्रित में भर्ती कर नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रणजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन्हें मिले नियुक्ति पत्र
श्वेता जैन, उमा, मोहम्मद उस्मान, हरिओम, शरद यादव, मोनिका, अजय तोमर, सुषमा, नेहा, मीनाक्षी, पूजा, पंकज, लोकेश कुमार भड़ाना, राखी, प्रवेश राजन, संजय कुमार, संदीप कुमार, पायल सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed