फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   178 found infected in the district, streets sealed

जिले में 178 मिले संक्रमित, गलियों को सील किया

Wed, 28 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
178 found infected in the district, streets sealed
बागपत। जिले में बुधवार को एसपी कार्यालय, बागपत कोतवाली और सीएचसी बड़ौत सहित 178 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 3971 संक्रमित हो गए हैं। कोरोना अस्पतालों में पांच लोगों की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक के मरने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 52 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजेशन कराया है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सविलांस की टीम सील किए क्षेत्र में 14 दिनों तक निगरानी करेगी और संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को 178 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 853 केस एक्टिव हो गए हैं। बुधवार को एसपी कार्यालय, बागपत कोतवाली और सीएचसी बड़ौत के अलावा बागपत में ढोढरा, निरोजपुर गुर्जर, बली, टटीरी, गायत्रीपुरम, तहसील, शुगर मिल, पाली, बड़ा बाजार, मीतली, बड़ौत में कोताना रोड, पट्टी मेहर, सुभाषनगर, छपरौली चुंगी, गली शांतिनाथ, गांधी रोड, हिलवाड़ी, मलकपुर, शताब्दीनगर, पांडव नगर, कासिमपुर खेड़ी, रंछाड़, बिनौली में मवीं कलां, बामनौली, तेड़ा, छपरौली में कुर्डी, आदर्श नंगला, रमाला, किरठल, खेकड़ा में कस्बा खेकड़ा के अलावा ललियाना, हसनपुर मसूरी, हरचंदपुर, विनयपुर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर एरिया को सील किया। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। इन क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थिति में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। सर्विलांस की टीम कंटेनमेंट जोन में निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती पूर्व डिप्टी सीएमओ समेत पांच की मौत
बागपत/खेकड़ा। नगर में स्थित एल टू कोविड अस्पताल में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएमओ समेत तीन मरीजों की मौत हो गई। अब अस्पताल में मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित एल टू कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन अस्पताल में तीन से चार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। बुधवार को भी अस्पताल में एक महिला सहित तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक महिला बड़ौत निवासी और एक पुरुष खेकड़ा निवासी है। यह दोनों मरीज अस्पताल में 4 दिन पूर्व भर्ती थे। इन्हें ऑक्सीजन के साथ ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा था। ऑक्सीजन लेवल घटने पर इनकी मौत हो गई। तीसरी मौत स्वास्थ्य विभाग के पूर्व डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी सुमन की हुई। वह भी यहां अस्पताल में 4 दिन से भर्ती थे। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, इसलिए उन्हें हापुड़ के अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। अब अस्पताल में मरने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 17 हो गई है। उधर, सरूरपुर कोविड अस्पताल में राजेश पत्नी राजपाल निवासी मवी कलां की मौत हो गई। परिजनों ने देर से सूचना देने पर हंगामा भी किया। इसी अस्पताल में एक अन्य महिला की भी मौत की सूचना मिली है।

कोरोना जांच कराने को भटकते रहे प्रत्याशी
बालैनी। सीएचसी पिलाना में कोरोना की जांच कराने आए दर्जनों प्रत्याशी व समर्थकों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि एक तरफ तो सरकार जांच कराने को कह रही है, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि हमारे पास प्रत्याशियों की जांच के कोई आदेश नहीं है। न ही इतनी जांच किट है। हम केवल उसी की जांच करेंगे, जिसमें लक्षण दिखाई देंगे या कोई कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया हो। यदि आदेश मिलता है तो उम्मीदवारों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed