फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया

एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया

Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में एक पखवाड़े से चल रहा ग्रामीणों का अनशन शनिवार को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने पांच दिन में तालाब की सफाई का कार्य शुरू न होने पर दोबारा अनशन शुरू करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

तालाब की सफाई की मांग को लेकर पिछले एक पखवाड़े से मालमाजरा के ग्रामीण अनशनरत हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनने नहीं आ रहा था, ग्रामीणों की समस्या के मद्देनजर एसडीएम बड़ौत अरविंद द्विवेदी ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार को मालमाजरा गांव में भेजा। उन्होंने वहां ग्रामीणों से वार्ता की तथा ग्रामीणों की एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कराई। एसडीएम द्वारा समस्या का जल्द समाधान कराने के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए तथा नायब तहसीलदार ने अनशन कर रहे ग्रामीणों अजय, शोपाल व तिरतपाल का अनशन तुड़वाया। उधर ग्रामीणों ने पांच दिन में समस्या का समाधान न होने पर दोबारा अनशन शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान सेंसरपाल, रामदास, इब्राहिम, हरबीर, कल्लू, कपिल, सुबोध, ओमी, कुसुमपाल, नरेंद्र, टोल्लू, बल्लू, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed