{"_id":"5c5f3266bdec224a611c1492","slug":"171549742694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में जाम की समस्या बनी भीषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में जाम की समस्या बनी भीषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका दुकानों के सामने बोनी साबित हो रही है। अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने के बाद भी व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं। नगरपालिका के अधिकारी यदाकदा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हैं, लेकिन उसका कोई प्रभाव व्यापारियों पर नहीं पड़ रहा है, इससे जाम की स्थिति भीषण होती जा रही है।
नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। अस्थायी अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर पालिका माइक से व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे देती है और एक-दो बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है, लेकिन यह स्थिति ज्यो की त्यो बनी है। अतिक्रमण और उसके लगने वाले जाम को लेकर सामाजिक संगठनों ने कई बार एसडीएम को ज्ञापन दिए, अधिकारियों के सामने भी आश्वासन देने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहा है, अधिकारी व्यापारियों के साथ बैठक कर जाम समस्या को दूर करने का प्रयास करने का आश्वासन देते हैं। अतिक्रमण के चलते नगर के मुख्य मार्गों के अलावा छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड के पास जाम मेें फंसे रहते हैं, नगर मेेें कोताना रोड, फूंसवाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजितनाथ मंदिर, ठाकुरद्वारा सहित अन्य स्थानों पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गयी है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कहा कि व्यापारियों की बैठक कर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।