{"_id":"5c437c45bdec22736934af09","slug":"171547926597-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ से होगी वितीय धांधली की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ से होगी वितीय धांधली की वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सोशल ऑडिट के दौरान मिली वित्तीय धांधली की वसूली संबंधित ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) से होगी। ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर डीडीओ ने डीपीआरओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
अभी तक जिले में हुए सोशल ऑडिट में अधिकांश गांवों में ऑडिटरों को वित्तीय अनियमितता मिली है। पूर्व के सालों में भी लाखों को गोलमाल मिला है। इसके लिए डीडीओ ने नोटिस तक जारी किए हुए हैं। मिलने वाली अनियमितता की वसूली न होने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की है। ग्राम्य विकास आयुक्त नागेंद्र प्रसाद सिंह ने डीडीओ को पत्र के माध्यम से वसूली करने के लिए निर्देशित किया है। डीडीओ हुब लाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया ग्राम विकास अधिकारी के सापेक्ष निर्धारित ऑडिट में मिली अनियमितता की वसूली होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायत द्वारा किए गए ऑडिट आपत्तियों में शामिल ग्राम विकास अधिकारी के सापेक्ष वसूली होगी। नियमानुसार वसूली करने के निर्देश दिए हैं। वसूली की जाने वाली सूची भी मांगी है।