{"_id":"5b6756154f1c1b6e118b7a5d","slug":"171533498901-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ही किसान- मजदूरों की हितैषी - अनस सुल्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ही किसान- मजदूरों की हितैषी - अनस सुल्तान
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
फजलपुर सुंदरनगर गांव में रविवार को युवक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा भाजपा सरकार की कार्यशैली से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसान और मजदूरों की हितैषी है। कांग्रेस हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करती है।
युवक कांग्रेस की छपरौली विधानसभा इकाई के अध्यक्ष राजीव शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। समाज में जातिवाद फैलाकर भोली भाली जनता को आपस में लड़ाकर देश में राज कर रही है। वर्तमान समय में हर देशवासी दुखी है। युवा लोक सभा प्रभारी प्रधान शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसानों को गन्ने मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी जीएसटी और बिजली बिलों की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग के हित की रक्षा करती है। इसकी अध्यक्षता अमित कुमार ने की। इसमें रुद्रप्रताप राणा, सलमान खान, ताहिर राणा, गुलशेर, आशीष कुमार, सौरभ तोमर, गौरव तोमर, सद्दाम, वकील, रोजुदीन आदि रहे।