फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी में जीने को विवश है कई गांव के ग्रामीण

गंदगी में जीने को विवश है कई गांव के ग्रामीण

Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गंदगी में जीने को विवश है कई गांव के ग्रामीण
बड़ौत (बागपत)। ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांव के ग्रामीण सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण गंदगी मेें जीने को विवश हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

गत तीन माह से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण मलकपुर, बावली, बिजरौल, जौनमाना व ढिकाना गांव के ग्रामीणों को गंदगी में जीवन व्यापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में न तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था। जल भराव के चलते जहां लोगों को आवागमन को लेकर परेशानी हो रही है, वहीं सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि कांवड़ मेेले के चलते व्यस्त चल रहे थे। मेला होने के बाद गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इनमेें सुखवीर, प्रेम, अशोक, अलबेल, महावीर, हरेंद्र, सुशील, प्रवेंद्र, इकबाल, हरपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed