{"_id":"5b50eb7a4f1c1b46748b5e67","slug":"171532029818-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम सरकार से मांगा जाए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम सरकार से मांगा जाए जवाब
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि असम सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संगठन विस्तार के लिए बैठक 18 जुलाई को बैठक प्रस्तावित थी, जहां पर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का जाना प्रस्तावित था। वहां के प्रशासन ने इस बैठक की अनुमति नहीं दी और वहां पर धारा 144 लागू कर दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने ही राष्ट में एक व्यक्ति बोल नहीं सकता, स्वयं भ्रमण भी नहीं कर सकता, अपने भाई-बहनों का दुख-सुख नहीं जान सकता। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपातकाल लागू कर दिया हो। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग रखी इस संबंध में असम सरकार से उत्तर मांगा जाए। सचिन शास्त्री, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गोविंद पहलवान, अमन सिंह, ऋषिपाल बजरंगी, अरविंद कुमार, अभास कुमार, तिलकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन