{"_id":"5b50e9b04f1c1b4a748b5ee9","slug":"171532029360-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में रोष
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। फेस बुक एकाउंट पर हिंदू देवी देवताओं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने गुरुवार को बिनौली थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरोदा, विपिन बिजवाड़ा आदि ने तहरीर में बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर शोएब खान व समीर खान के नाम से चल रहे अकाउंट पर हिंदू देवी-देवताओं, पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के सीएम योगी योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी की पोस्ट डाली गई है, जिससे हिंदुओं एवं देश के नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।