फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा की नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

भाजपा की नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली रोड पर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमेें भाजपा की देश और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही 21 जुलाई को डीएम मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की देश और जन विरोधी नीतियों के चलते जनता में आक्रोश पनप रहा है। शिक्षा के नाम पर लूट खसोट की जा रही है, घरेलू और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है । महिलाओं के साथ रेप, अपहरण व हत्या जैसी घटनाएं घट रही है, व्यापारियों के साथ लूटपाट की जा रही है, जेल में कैदियों की हत्या की जा रही है, इससे आमजन दहशत में है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है, देश का विकास रुक गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा की देश व जन विरोधी नीतियों को कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इसमेें सत्यपाल पंवार एडवोकेट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इसमें 21 जुलाई को डीएम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देने और डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। इसमें सत्यपाल पंवार एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, हेमंत कुमार एडवोकेट, सत्यपाल पथौलिया, सत्यपाल राणा, कांता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed