{"_id":"5b2177564f1c1bae6e8b7df1","slug":"171528919894-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार किसान विरोधी : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार किसान विरोधी : नरेश टिकैत
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि संगठन पुराने तेवर दिखाने की तैयार में है। किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाकर उनका समाधान कराएंगे। देशभर के किसान संगठनों को एक मंच पर लाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी हो गई है। बकाया गन्ने का भुगतान और बढ़ी बिजली दरों को लेकर संगठन रणनीति तैयार कर रहा है।
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों को भरोसा उठ गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब किसान देंगे, क्योंकि बिजली के दाम बढ़ा दिए गए, जबकि पड़ोसी राज्य में 10 हार्सपावर पर किसानों से 250 रुपये लिए जा रहे हैं और यूपी में एक हार्सपावर पर ही करीब 180 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसान सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा भाकियू भी जल्द अपनी पुरानी ताकत सरकार को दिखाएगी। उन्होंने बताया कि देशभर के करीब 45 किसान संगठन से वार्ता कर एक मंच पर लाया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार में संगठन का तीन दिवसीय अधिवेशन चलेेगा, इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
भाकियू अध्यक्ष ने कहा सामाजिक बुराइयों के मुद्दों पर भी लोगों से चर्चा हो रही है। युवाओं को नशाखोरी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसानों को कम पानी खर्च करने वाली फसल बोने के लिए प्रेरित कर रहे है। ताकि जल स्तर घटे नहीं और आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ पहुंचे। मिलों में हो रही घटतौली पर बोलते हुए कहा कि इसके जिम्मेदार विभागीय मंत्री है। उनके इशारे पर ऐसे लोगों की तैनाती की जो भ्रष्ट हैं। सरकार से जिला स्तर पर अनाज मंडी और फल-सब्जी की मंडी खोलने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। उनके साथ भाकियू अध्यक्ष प्रताप गुर्जर, जोगेंद्र फौजी, प्रदीप गुर्जर, नवीण कुमार, रणवीर सिंह, चौधरी इंद्रपाल, चौधरी सुखवीर सिंह, देशपाल आदि मौजूद रहे।