फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रशासन ने उतरवाए प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टर

प्रशासन ने उतरवाए प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टर

Sun, 29 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने उतरवाए प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टर
बागपत। निकाय चुनाव का शंखनाद हो गया है। प्रशासन ने प्रत्याशियों के होर्डिंग और पोस्टरों को उतारना शुरू कर दिया। वहीं चेतावनी जारी की दोबारा बिना अनुमति के होर्डिंग लगाए तो कार्रवाई होगी और जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

29 नवंबर को तीसरे चरण में जिले की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में निकाय चुनाव होगा। नामांकन सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए दिन निर्धारित हो गए है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया। इसके साथ आचार संहित का पालन करते हुए प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए होर्डिंगों को उतरवाया । कुछ स्थानों पर समर्थनों ने विरोध किया, लेकिन एक नहीं चली। चेतावनी दी कार्य में बाधा डाली तो कानूनी कार्रवाई होगी। इसके अलावा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए चेतावनी दी की गई बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग, पोस्टर और पंपलेट बंटवाएं तो कानूनी कार्रवाई होगी। नगर पालिका के कर्मचारियों से हटवाने पर इसका खर्चा वसूलेंगे और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार राज बहादुर सिंह और ईओ ललित कुमार आर्य ने नगर में घूमकर इसके लिए अभियान चलाया। उनके साथ महेश शर्मा और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में ईओ सूर्यप्रकाश ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी और गैर सरकारी भवनों से प्रत्याशियों के प्रचार सामग्री को उतरवाया। चेतावनी दी दोबारा होर्डिंग या पोस्टर लगाए तो कार्रवाई होगी और जुर्माना वसूला जाएगा। अंकित शर्मा, मुरसलीम, संदीप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed