{"_id":"59f386324f1c1b98678b7d1b","slug":"171509131826-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रत्याशियों के बीच भी होगी जोर आजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रत्याशियों के बीच भी होगी जोर आजमाइश
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला प्रत्याशियों के बीच भी होगी जोर आजमाइश
बागपत। निकाय चुनाव में भले ही महिलाओं के लिए आरक्षण सिर्फ दोघट में हो, लेकिन अन्य कई सीटों पर भी महिलाएं जोर आजमाइश करने की तैयारी में जुटी हैं। दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। नये बोर्ड में भी महिलाओं की धमक बरकरार रहने की पूरी उम्मीद है।
निकाय चुनाव में आरक्षण का गणित देखें तो महिलाओं के लिए सिर्फ एक सीट ही आरक्षित हुई है। दोघट को महिला सीट आरक्षित किया है, यहां पहली बार महिला चेयरमैन होगी। इससे चुनाव की तैयारी में जुटे पुरुष उम्मीदवारों को झटका लगा है। ऐसे में अब यह उम्मीदवार अपने परिवार की महिलाओं को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। जाहिर है कि यहां मुकाबला रोचक होने वाला है।
टीकरी में निवर्तमान चेयरमैन राजबाला चौधरी थी, इनके इस बार भी चुनाव के मैदान में उतरने की उम्मीद है, इस कारण टीकरी में भी महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो सकता है। इसी तरह अग्रवाल मंडी टटीरी में निवर्तमान चेयरमैन सीमा ठाकुर हैं, जो इस बार भी चुनाव मैदान में दिख सकती है। यही हाल खेकड़ा सीट का रहेगा। खेकड़ा में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नीलम धामा है। माना जा रहा है कि नीलम के सामने महिला उम्मीदवार मैदान में होंगी। आचार संहिता भले ही न लगी हो, लेकिन महिला दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बड़ौत में भी महिला उम्मीदवारों के चुनाव के मैदान में डट जाने की संभावना है।
विज्ञापन
टटीरी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन प्रत्याशी घोषित
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए एडवोकेट अशोक अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया । कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान ब्रहमपाल कौशिक को जिला कांग्रेस कमेटी का संगठन मंत्री मनोनीत किया। इसमें अनिलदेव त्यागी, टटीरी नगराध्यक्ष प्रेम सिंह, पप्पू जख्मी, यूनुस मिस्त्री, अनिल, कासिम अली, राहुल देव, वकील अहमद, कर्मवीर चौहान, राजेश चौहान, हेमंत कुमार एडवोकेट मौजूद रहे।