फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीबीएसई की कबड्डी में आईपीएस काठा चैंपियन

सीबीएसई की कबड्डी में आईपीएस काठा चैंपियन

Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की कबड्डी में आईपीएस काठा चैंपियन
बागपत। सीबीएसई के यूपी और उत्तराखंड कलस्टर की कबड्डी प्रतियोगिता में आईपीएस पब्लिक स्कूल काठा की टीम चैंपियन रही। इसमें सीबीएसई स्कूलों की 160 टीम ने भाग लिया। विजेता टीम का अभिनंदन किया । प्रबंधक अजय चौधरी ने कहा वर्तमान में खेल बेहतर कॅरियर का विकल्प हैं। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ें और कामयाबी हासिल करें।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले के बाजपुर स्थित रीवरडेल पब्लिक स्कूल में 21 से 25 सितंबर तक कलस्टर कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। आईपीएस काठा की टीम ने फाइनल मुकाबले में रुद्रपुर की मीरी पीरी खालसा अकादमी को 55-33 अंक के अंतर से हराकर खिताब जीता। शानदार प्रदर्शन कर लौटी टीम का मंगलवार को काठा में अभिनंदन किया । खिलाड़ियों ने कहा शारीरिक शिक्षक विनय सहरावत, अशोक तोमर और कप्तान पीयूष नैन की बदौलत ही वह जीत सके। आईपीएस के आकाश नैन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना । प्रबंधक अजय चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. एस कुमार, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने खिलाड़ियों की सराहना की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए स्कूल में विशेष तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed