{"_id":"59caaf9a4f1c1b7a548b48d2","slug":"171506455450-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसाना रोड समेत कई मार्गो का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसाना रोड समेत कई मार्गो का होगा निर्माण
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के सिसाना रोड समेत कई जर्जर मार्गों का जल्द ही निर्माण हो जाएगा। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने मंगलवार को निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाई।
बागपत नगर की दर्जनों सड़कों की हालत दयनीय है। कई स्थानों पर तो हर समय कीचड़ भरा रहता है। वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। प्रशासनिक अफसरों के पास लगातार शिकायत जा रही थी। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने इसको गंभीरता से लिया। उन्होंने मंगलवार को सिसाना रोड, कश्यप कालोनी, काली मंदिर के पास का रोड समेत दर्जनों मार्गों का निरीक्षण किया। उनकी कार्य योजना बनाई गई। एसडीएम ने कहा रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जल्द ही मार्गों का निर्माण करा दिया जाएगा।