फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन अक्तूबर तक पूरी करें मतदाता पुनरीक्षण: एडीएम

तीन अक्तूबर तक पूरी करें मतदाता पुनरीक्षण: एडीएम

Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन अक्तूबर तक पूरी करें मतदाता पुनरीक्षण: एडीएम
बागपत। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) लोकपाल सिंह ने कहा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य तीन अक्तूबर तक पूर्ण कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की जांच बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में एडीएम ने निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा सर्वेक्षण के बाद पांडुलिपि तैयार का निर्वाचन कार्यालय पर मतदाता सूची तीन अक्तूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। आठ अक्तूबर तक डाटा फीड कराया जाएगा। जिन बीएलओ ने कार्य पूर्ण कर लिया है, उन बीएलओ से निकाय वार पांडुलिपि हस्ताक्षरयुक्त प्राप्त कर ली जाए। निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 14 सौ निर्धारित की। बस्ती से दो किमी से अधिक की दूरी पर हैं उन्हें वहां से हटाकर किसी सुविधाजनक मतदेय स्थल पर स्थानांतरित किया जाए। इसमें एसडीएम विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह, एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन



आठ निकाय में 86 मतदान केंद्र
बागपत। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया आठ निकाय में वार्ड की संख्या 135 और मतदान केंद्रों की संख्या 86 हैं। मतदान स्थलों की संख्या 240 है और यहां 205962 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed